खटीमा : हादसे में बस्तिया के युवक की मौत, सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला था
खटीमा। सितारगंज रोड पर स्थित टोल प्लाजा के समीप एक हुए सड़क हादसे में बाइक सवार टनकपुर के बस्तिया निवासी युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 108 आपातकालीन सेवा को सूचना मिली कि एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नागरिक अस्पताल खटीमा लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर सुनील दत्त जोशी (32 वर्ष)पुत्र बिशन दत्त जोशी निवासी बस्तिया, टनकपुर जिला चंपावत के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों में शोक की लहर है।


