क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, क्षेत्र में भारी आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत विकास खंड के जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां हथियारों के बल पर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।

पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, वह बीमार हैं और उनकी बेटी उनका इलाज कराने के लिए उन्हें गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम को जब उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, जिसके तुरंत बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से की गई तलाश के बाद, सुबह करीब 4:00 बजे नाबालिग लड़की एक कमरे में रस्सी से बंधी हुई और निर्वस्त्र अवस्था में मिली।

Ad Ad

पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि सल्ती निवासी तीन युवकों ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धारदार हथियार (चाकू व बसुला) उसकी गर्दन पर रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और घटना के बाद उसे कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए।
इस जघन्य अपराध की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चम्पावत कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
चम्पावत कोतवाल बीएस बिष्ट ने पुष्टि की है कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच महिला दरोगा द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी रोष बना हुआ है।

Ad Ad