उधमसिंह नगरनवीनतम

उधम सिंह नगर पुलिस में बंपर तबादले, 10 इंस्पेक्टर और 29 दारोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट यहां देखें…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जारी आदेश में कुल 10 इंस्पेक्टर और 29 दारोगाओं के तबादले किए गए हैं। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय को प्रभारी एएनटीएफ से हटाकर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। राजेन्द्र सिंह डांगी को कोतवाली जसपुर से हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। भूपेन्द्र बुजवाल को डीसीआरबी से गदरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संजय पाठक को गदरपुर से नानकमत्ता कोतवाली भेजा गया है। धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पद से हटाकर कुंडा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। विक्रम सिंह राठौर को कुंडा से आईटीआई कोतवाली भेजा गया है। रवि सैनी को आईटीआई से किच्छा कोतवाली और प्रकाश दानू को किच्छा से रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है। मनोज रतूड़ी को रुद्रपुर से एएनटीएफ और मंजू पांडेय को नानकमत्ता से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में तैनाती दी गई है।

Ad Ad

उपनिरीक्षकों यानी दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। मनोज देव, हेमंत कठैत और पंकज कुमार समेत कई अधिकारियों को नई चौकियों और थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। देवेंद्र सिंह मेहता को बांसफोड़ान से हटाकर नई चौकी में नियुक्त किया गया है। मेधा शर्मा, राकेश राय और जगदीश तिवारी को विभिन्न चौकियों में प्रभारी बनाया गया है। कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से फील्ड में तैनाती दी गई है, ताकि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग मजबूत हो सके। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यापक तबादले को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Ad Ad