चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

टनकपुर : पश्चिम बंगाल में जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत ने टनकपुर में उत्सव का माहौल बना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर शहर में भव्य विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। हाथों में पार्टी के झंडे और दिलों में जोश लिए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए मुख्य बाजारों से जुलूस निकाला। वहीं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।


जुलूस में शामिल पार्टी नेताओं ने इसे “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि यह विजय विकास, सुशासन और जनहित की नीतियों पर जनता की मुहर है। पूरे आयोजन के दौरान शहर “भारत माता की जय” और पार्टी के नारों से गूंजता रहा। विजय जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, रोहताश अग्रवाल, पूरन मेहरा, तुलसी कुंवर, सौरभ गुप्ता, विद्या जुकरिया, नीलम कश्यप, बबीता गोस्वामी, जानकी, कोमल गिरी, राजेंद्र अधिकारी, हिमांशु बिष्ट, हरीश जोशी, कुंवर भंडारी, कुमुद जोशी, हरीश कलोनी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad