चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनता मिलन में मिली शिकायत, एडीएम ने किया समाधान, शांति देवी ने जताई संतुष्टि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार संचालित जनता मिलन कार्यक्रम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त एक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायत का समाधान किया।

शांति देवी, निवासी ठाडा-दूंगा, तहसील लोहाघाट, कई वर्षों से अपने भू-अभिलेखों के सत्यापन के लिए परेशान थीं। जनता मिलन के दौरान उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा स्वयं शांति देवी के घर पहुंचे। उन्होंने शांति देवी की उपस्थिति में विस्तृत वार्ता की और संबंधित भू-अभिलेखों का मिलान कर मामले की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया।

Ad Ad

स्थल निरीक्षण एवं अभिलेखों के सत्यापन के उपरांत समस्या का समाधान तत्काल रूप से किया गया। इस पर शांति देवी ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Ad Ad