जनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

कोरोना # प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, मास्क भी बांटे और चेतावनी भी दी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कोरोना के बढ़ते हुए सक्रमण को देखते हुये जिला प्रशासन नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को चेतावनी दिए जाने के साथ ही मास्क भी वितरित किए। मंगलवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के दिशा निर्देशन में तहसीलदार चम्पावत ज्योति नपलच्याल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों कंनलगाव, जीआईसी रोड, रोडवेज बस अड्डा परिसर, ललुवापनी चौराहा, मोटर स्टेशन, खटकना पुल आदि स्थानों में घूमकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही साथ बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क भी वितरित किए। तहसीलदार नप्लच्याल ने लोगों से अपील की है कि वह अपने अपने घरों से बाजार, सार्वजनिक स्थलों या किसी उत्सव/कार्यक्रम में जाएं तो बिना मास्क के कदापि ना निकलें अन्यथा प्रशासन को मजबूर होकर चालान की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बताया कि ये अभियान अब शहर के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा। जिसके लिये सम्बंधित राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षकों को भी आदेशित कर दिया गया है। कहा गया है कि वे अपने अपने क्षेत्रो में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। इस अभियान में राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, जीवंती कार्की आदि शामिल रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड