जनपद चम्पावतधर्मनवीनतम

लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में कोरोना काल के बाद इस वर्ष होगा 108 कन्याओं का कन्या पूजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में कोरोना कॉल के बाद इस वर्ष 108 कन्याओं का कन्या पूजन धूमधाम के साथ किया जाएगा।

मालूम हो कि लड़ीधूरा मंदिर में प्रतिवर्ष क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां भगवती के सभी 108 रूपों की पूजा की जाती है। 2019 से कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावहता को देखते हुए मंदिर में यह आयोजन नहीं किया गया था। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया है कि इस वर्ष कन्या पूजन के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिर में समाज में महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ एवं महिला सशक्तिकरण तथा अनेक सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से मंदिर में प्रतिवर्ष रामनवमी को 108 कन्याओं का कन्या पूजन किया जाता है। साथ ही बलि प्रथा को दूर करने के लिए प्रतिवर्ष नारियल तोड़कर बलि दी जाती है। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बैठक में गोविंद बल्लभ जोशी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, केदार दत्त जोशी, प्रताप सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, योगेश जोशी, नारायण दत्त जोशी, केशव जोशी, महेश चंद्र जोशी, कमल सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रजनीश जोशी, नमन जोशी उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad