नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से अजय भट्ट ने दर्ज की प्रचंड जीत
ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है और सबसे ज्यादा अंतर से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को हराया है। अजय भट्ट को 7,69,353 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 4,36,230 वोट मिले हैं। इस प्रकार अजय भट्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3,33,123 वोटो से हरा दिया है। जीत दर्ज करने के बाद अजय भट्ट ने नैनीताल लोकसभा सीट की जनता का ह्रदय से आभार जताया। उन्होंने लोकसभा की जनता को भरोसा दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में जो भी विकास के कार्य छूट गए हैं, अब उनको दुगनी रफ्तार से पूरा किया जाएगा। कहा कि देश की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीसरी बार भरोसा दिखाया है, जो दिखाता है कि देश की जनता सिर्फ मोदी जी पर भरोसा करती है।

