चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

हरीश धामी के अभद्र व्यवहार पर भाजयुमो का प्रदर्शन, टनकपुर में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

मुकेश जोशी बोले- देवभूमि में दबंगई और बाहुबली वाली राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी

टनकपुर/चम्पावत। जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी और सार्वजनिक मंच पर अमर्यादित व्यवहार किए जाने के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्पावत के कार्यकर्ताओं ने टनकपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

Ad

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं व सामाजिक मर्यादाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर अभद्र भाषा, अमर्यादित व्यवहार और दबंगई का प्रदर्शन किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहुबली वाली राजनीति देवभूमि में बर्दाश्त नहीं होगी। देवभूमि की जनता शालीनता, संस्कार और लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास रखती है। सांस्कृतिक मंचों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

मुकेश जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग करता है। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री जतिन देउपा, मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, मनोज कश्यप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री तनुज जोशी, सौरभ पांडे, छात्र नेता सुमित नायक, नीतू बिष्ट, सनी यादव, मंडल उपाध्यक्ष रोबिन सिंह, राजकीय महाविद्यालय बनबसा की छात्र अध्यक्ष अनुष्का सोनकर, मंडल मंत्री नितिन डांगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी, मंडल मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, मिलन सिंह, अंकुश पांडे, शैलेंद्र सिंह, दीपक पांडे, सुमित भार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad