चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

बनबसा में सेना की अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन पिथौरागढ़ के युवाओं ने आजमाई किस्मत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जिले के बनबसा स्थित मिलिट्री स्टेशन में सेना की अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन एक नवंबर को पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़, मुनस्यारी, डीडीहाट, बंगापानी, थल और तेजम तहसील के युवकों ने किस्मत आजमाई।

आज से शुरू हुई सेना की इस भर्ती में कुमाऊं के दो जिलों के युवाओं को सेवा में किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुबह दो बजे से डाक्यूमेंट्स चेकिंग शुरू हुई और छह बजे से दौड़ शुरू हुई। दौड़ में सफल हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। प्रपत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अग्निवीर भर्ती को सफल करने के लिए सेना के अधिकारी, जवान भर्ती को संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने युवाओं के लिए कई स्थानों पर रहने और खानपान की व्यवस्था की है। उचित दरों पर युवाओं को भोजन उपलब्ध हो रहा है। पुलिस की टीम भी नियमित गश्त पर है। भीड़ न हो और आम नागरिक को परेशानी ना हो इसलिये पुलिस कर्मियों की एक टीम खटीमा-टनकपुर एनएच पर लगातार गश्त कर रही है।

Ad Ad

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड