उत्तराखण्डनवीनतमबागेश्वर

बागेश्वर उप चुनाव : 11 बजे तक 22.94% हुआ मतदान, युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर उप चुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा।

कुमाऊं आयुक्त ने किया निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया। वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।

सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।

https://champawatkhabar.commonsoon-session-of-uttarakhand-legislative-assembly-begins-tribute-paid-to-late-chandan-ramdas-congress-mlas-sitting-on-strike/