नवीनतम

पूर्णागिरि मार्ग पर फायर टीम की त्वरित कार्रवाई, सड़क पर गिरा पेड़ हटाकर यातायात कराया बहाल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर हनुमान चट्टी के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए कुछ ही समय में मार्ग को सुचारू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना मिली कि हनुमान चट्टी (पूर्णागिरि मार्ग) के पास सड़क के बीचों-बीच एक पेड़ गिर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

Ad Ad

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर, आरा और कुल्हाड़ी की मदद से गिरे हुए पेड़ को काटकर सुरक्षित रूप से हटाया और मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों का आवागमन सामान्य हो गया। साथ ही सड़क पर संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी टल गई। चम्पावत पुलिस ने कहा है कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और फायर सर्विस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हर समय तत्पर है।