उत्तराखण्डनवीनतमबागेश्वर

बागेश्वर उप चुनाव : 55 प्रतिशत से अधिक लोगों ने किया मतदान, पांच प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद, आठ को होगी मतगणना

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इसके साथ ही भाजपा-कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों का भाग्य भी मतपेटियों में कैद हो गया है। अब आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी। बताया जा रहा है कि उपचुनाव में 55.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पांच बजे के बाद भी लाइनों में लगे मतदाता
मतदान को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिख रहा है। मतदान शाम पांच बजे संपन्न होना था। लेकिन अभी भी मतदाता लाइनों में लगे हैं। शाम छह बजे तक मतदान संपन्न होने की उम्मीद है।

तीन बजे तक 45.50% हुआ मतदान
उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं मतदान अभी जारी है। दोपहर तीन बजे तक 45.50% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। दूरस्थ गावों से महिलाएं पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रही हैं।

एक बजे तक 41.8% मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।

बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह
दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। वहीं पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी उत्सा दिखा।

11 बजे तक 22.94% हुआ मतदान
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा।