चंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा व्यापार मंडल ने उठाई निष्कासित व्यापारी और अधिकारियों की जांच की मांग

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बनबसा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक शिकायती पत्र भेजकर क्षेत्र के निष्कासित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्र में व्यापार मंडल ने आरोप लगाया है कि बनबसा के निष्कासित किए जा चुके व्यापारी मुशर्रफ (राज मेडिकल स्टोर एवं जनता मेडिकल स्टोर) ने एक हिंदू लड़की के साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया है। संगठन ने मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग की है कि उक्त आरोपी की चल एवं अचल संपत्ति की तत्काल विशेष (स्पेशल) जांच कराई जाए। इसके साथ ही पत्र में ड्रग यूनियन के अध्यक्ष और चम्पावत के ड्रग इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं, और मामले में उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है ताकि पीड़ित नाबालिग हिंदू बेटी को पूरी तरह से न्याय मिल सके। पत्र की प्रतिलिपियां चम्पावत के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई हैं। पत्र पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।