क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मेडिकल व्यवसायी गिरफ्तार, पॉक्सो और BNS के तहत मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। एक स्थानीय मेडिकल व्यवसायी पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनबसा थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राज मुशर्रफ के रूप में हुई है, जो बनबसा क्षेत्र में ही एक मेडिकल प्रतिष्ठान (मेडिकल स्टोर) संचालित करता है। नाबालिग बालिका के साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद से ही स्थानीय जनता और विभिन्न हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना पर राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाठक और बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। इसके साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने और आरोपी को बिना देरी किए सलाखों के पीछे भेजने पर चम्पावत पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया है।

Ad Ad

मामले की कानूनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बनबसा थाना प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने गहराई से जांच की। इसके बाद आरोपी राज मुशर्रफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) निहारिका सेमवाल ने बताया है कि अभियुक्त मुशर्रफ राज के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 44/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं एसडीएम प्रमोद कुमार ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए उनकी मांग को सुना एवं उनकी विभिन्न मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ विभिन्न बिंदुओं पर करवाई की मांग की गई है, जिसमें मुख्य बिंदु मेडिकल सामग्री से संबंधित है जिसके लिए ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं प्रतिष्ठान को तत्काल सीज कर दिया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड