टनकपुरनवीनतम

नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया भोले महाराज का जन्म दिन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आज हंस फाऊंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर अनिल चौधरी पिंकी जिला समन्वयक जिये पहाड़ समिति के द्वारा एक कार्यक्रम नई बस्ती वार्ड नंबर 5 टनकपुर के आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर तथा मिष्ठान वितरण करके धूमधाम से मनाया गया। अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि हंस फाउंडेशन द्वारा चम्पावत जिले को एम्बुलेंस, पुलिस विभाग को स्कॉर्पियो, ठंडे पानी की मशीनें, डायलिसिस सेंटर चम्पावत में, बहुत से लोगों को कान की मशीनें और बहुत से कार्य किये गये हैं। कार्यक्रम में भजन गायक कपिल भार्गव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती निर्मला बोहरा, दीपा गहतोड़ी, ममता धामी, लता सुमन, भारती, नवीन पाण्डेय, कमल भट्ट, गोलू साहनी, अरुण कुमार, गौरव साह के अलावा जिज्ञासा, भूमिका, खुशबू, साधना, मन्नत, जयन्ती, सरस्वती, अनमोल, नैन्सी आदि बच्चे उपस्थित रहे।

Ad Ad