बड़ी खबर # आप ने उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईयां भंग कीं
ADVERTISEMENTS


आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईयां भंग कर दी हैं। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईया भंग की जाती हैं। संगठन का पुनर्निर्माण होगा। काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर घर तक लेकर जाना होगा लक्ष्य। आम आदमी के हकों के लिये लड़ते रहेंगे।

