चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

बड़ी खबर : चम्पावत-टनकपुर एनएच पर कल सुबह नौ और आठ बजे से शुरू होगी आवाजाही

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 09 के किमी (106.300) स्वाला पर भूस्खलन से प्रभावित भाग में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण कर कार्य योजना के परीक्षण उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग 09 शनिवार 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2024 तक टनकपुर से चम्पावत के मध्य बनलेख (चम्पावत) के वन विभाग चेक पोस्ट से प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तथा ककराली गेट से चम्पावत की ओर प्रातः 08:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक सभी वाहनों (16.2 टन भार क्षमता से कम) के लिए यातायात हेतु मार्ग सुचारु रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को उक्त भार क्षमता से कम के भार होने की धर्मकांटे की नवीनतम पर्ची चेकपोस्ट पर दिखानी अनिवार्य होगी।

Ad Ad