जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के समीप आए बड़े बड़े पत्थर, जाम लगा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह मलवा आ रहा है। सिन्याड़ी के समीप पहाड़ी गिर कर बड़े बड़े पत्थर एनएच पर आ गए हैं। जिसकी वजह से जाम लग गया है। प्रशासन पत्थरों को हटाने की कार्यवाही शुरू कर रहा है। लगातार बारिश होने से राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों में सड़क बंद हो रही है। जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को तत्काल जेसीबी और मैन पावर के साथ सुरक्षात्मक तरीके से सड़क खोलने कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणदायी संस्थाओं को सड़क बंद होने वाले संभावित स्थानों पर पूरी मशीनरी एवं मैन पावर के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए।

Ad Ad