चंपावतनवीनतमराजनीति

लोहाघाट में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक राजू गड़कोटी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर से किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्कूली छात्र-छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मीना बाजार, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार और खड़ी बाजार से होते हुए रामलीला मंच तक यात्रा निकाली। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा लोहाघाट नगर गूंज उठा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने यात्रा को आकर्षक बना दिया।

Ad Ad

यात्रा संयोजक राजू गड़कोटी और भाजपा नेताओं ने बताया कि देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड के सभी जनपदों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जनता और छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश देना है।

तिरंगा यात्रा में दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, नरेश करायत, चंद्रशेखर बगौली, गोविंद सिंह बोहरा, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, सूरज कुमार, वरिष्ठ व्यापारी कीर्ति बगौली, जीवन गहतोड़ी, निक्कू जोशी, अर्जुन महरा, बलवंत गिरी, पंकज ढेक, गिरीश महरा, दीपक जोशी, पान सिंह, सुषमा फर्त्याल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकला महरा और शांभवी मुरारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।