जनपद चम्पावतराजनीति

स्वयं के लिए नहीं समाज के हित में काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता, चम्पावत में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
चम्पावत में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि राजेश कुमार व अन्य।

चम्पावत। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के हित में कार्य करते हैं।
जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि सात और आठ जून को हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति आयोजित की गई। जिसके बाद जिला कार्यसमिति आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं के लाभ के लिए नहीं बल्कि समाज हित में कार्य करता है जो केवल चुनाव के समय ही नहीं अपितु हर समय जनता के मध्य सेवा कार्य में लगा रहता है। इसका उदाहरण कोरोना काल में सेवा ही संगठन के रूप में पूरे देश ने देखा है।

चम्पावत में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।


वर्तमान में मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल के कार्यक्रम बूथ स्तर पर चल रहे हैं। इस मौके पर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया गया। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जीत का श्रेय चम्पावत की जनता एवं भाजपा संगठन को दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला महामंत्री दीपक रजवार, श्याम ढेक, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बलवंत गिरि, भाजयुमो जिला महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, प्रकाश तिवारी, सचिन जोशी, रामदत्त जोशी, सतीश पांडेय, शंकर खाती, शैलेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad