नवीनतमबनबसाहादसा

हाईवे पर मजदूरों से भरी बोलेरो पलटी, 17 घायल हुए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा/टनकपुर। बनबसा में मजदूरों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे में पलट गई। जिसमें 17 मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य 16 मजदूरों को टनकपुर अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रथमदृष्टया हादसे का कारण मोड़ पर पहियों के नीचे बड़े पत्थर का आना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी से मजदूरों को लेकर आ रही बोलेरो यूपी84टी/ 6533 बनबसा केला फैक्ट्री गोदाम के पास मोड़ काटने के दौरान अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास पत्थर के पहियों पर चढ़ने से हादसा हुआ। हादसे में सभी कुशीनगर (यूपी) निवासी 40 वर्षीय दिनेश यादव, 45 वर्षीय झबरु, 41 वर्षीय राजेश मल, 45 वर्षीय दिनेश सिंह, 45 वर्षीय श्याम देव, 29 वर्षीय रितेश यादव, 35 वर्षीय रमेश प्रसाद, 25 वर्षीय अवधेश यादव, 26 वर्षीय विकास गौर, 28 वर्षीय नागेंद्र कुशवाहा, 35 वर्षीय राकेश यादव, 36 वर्षीय रविंद्र हरी किशोर, 39 वर्षीय राम कृपाल, 30 वर्षीय जग्गा सिंह, 28 वर्षीय बब्लूदीन, अंसारी, 56 वर्षीय राजेश भगत, 35 वर्षीय पप्पू यादव घायल हो गए। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में उपचार दिया गया। डॉ. आफताब अंसारी और डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि अन्य सभी घायल खतरे से बाहर हैं। सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते मजदूर दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ठेकेदार सुनील यादव ने बताया है कि दिनेश का सिटी स्कैन कराया गया है। अब उसकी हालत ठीक है।

Ad Ad

Ad Ad