टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के एक होटल के कमरे में एक युवक की लाश पंखे से लटके हुए मिली है। युवक की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान श्याम वशिष्ठ उम्र 23 वर्ष पुत्र हरी राम वल्लभनगर कॉलोनी नई बस्ती 2, थाना सुनगड़ी, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके पास मिले पर्स से 2310 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। होटल स्वामी अनिल कुमार व कर्मचारी शुभम जोशी ने बताया है कि पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी युवक श्याम वशिष्ठ ने बीते दिन गुरुवार को एक रूम बुक किया। आज शुक्रवार को चेकआउट टाइम होने पर जब कर्मचारी ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाब ना मिलने पर व रूम ना खोलने पर तुरंत थाना टनकपुर पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दरवाजे की कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला गया। अंदर जो देखा उसके बाद मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। रूम में युवक पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया। जिसे पुलिस ने तुरंत ​नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को इसकी सूचना देकर पंचनामा भर कर अन्य कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। इस दौरान उपनिरीक्षक बुद्धि बल्ल्भ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल लालबाबू , होटल स्वामी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad