उधम सिंह नगर पुलिस में बंपर तबादले, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर किए गए इधर से उधर
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर से पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए गए हैं। जिसके तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
तबादला आदेश के मुताबिक, निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के पद से हटाकर पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को थाना केलाखेड़ा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक मनीष खत्री को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी से थानाध्यक्ष केलाखेड़ा बना कर भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी बनाया गया है।

इसी कड़ी में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को कोतवाली सितारगंज से प्रभारी चौकी सूतमिल की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक भूपाल राम को प्रभारी बाजार चौकी जसपुर के साथ ही वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली जसपुर का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक मनोज जलाल को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी बेरिया दौलत नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक जावेद मलिक को जसपुर कोतवाली से सितारगंज कोतवाली भेजा गया है। जबकि, उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार को कोतवाली कुंडा से आईटीआई कोतवाली में तैनाती दी गई है। एसएसपी अजय गणपति ने आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद जिले में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

