चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

खेतीखान में मिनी सब्जी मंडी खोलने की उठी मांग

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। खेतीखान क्षेत्र में मिनी सब्जी मंडी बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर खेतीखान में मिनी सब्जी मंडी बनाने की मांग की है। माहरा ने बताया है कि खेतीखान एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश किसान सब्जी एवं फल उत्पादन पर निर्भर हैं। वर्तमान में स्थानीय व्यापारी किसानों से बहुत कम दामों पर सब्जी और फल खरीदते हैं, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। यदि खेतीखान में एक व्यवस्थित मिनी सब्जी मंडी खोली जाती है तो पूरे जिले के किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिल सकेगा। ज्ञापन में भौगोलिक दृष्टि से मंडी खोलने के लिए खेतीखान को जिले के विभिन्न गांवों के लिए उपयुक्त स्थान बताया गया है।

Ad Ad