ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक घायल , एक लापता…
उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत तोताघाटी के पास कार 400 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दर्दनाक हादसे में एक युवक घायल हुआ है। एक युवती के लापता होने की खबर है। जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के निवासी 22 वर्षीय अनीश पुत्र संदीप व 20 वर्षीय सोहनी कार संख्या DL11सीडी/ 3154 मे सवार होकर केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वो वापिस घर के लिए लौट रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनका वाहन ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर पहुंचा तो देवप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि युवती कार से छिटककर लापता हो गई। पुलिस प्रशासन व sdrf की टीम द्वारा घायल युवक का रेस्क्यू किया गया जबकि लापता युवती की तलाश जारी है।


