चेयरमैन विजय वर्मा ने लिया बारिश से नुकसान का जायजा
ADVERTISEMENTS

चम्पावत। दो दिन लगातार हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ होे पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर बारिश की वजह से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग व लिंक रोडों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को जगह जगह हुए नुकसान की जानकारी दी। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आपदा से प्रभावित क्षेत्र में जल्द कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ राजेश जोशी व एनएच के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

