चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत: ABC अल्मा मैटर स्कूल यश भंडारी ने मारी बाजी, 96.40% अंकों के साथ बने टॉपर

ख़बर शेयर करें -

यश भंडारी, मनस्वी गिरी, मीनाक्षी जोशी व प्राची जोशी।

चम्पावत जिले में सीबीएसई (CBSE) हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी की लहर है। 15 अप्रैल को जारी हुए नतीजों में स्थानीय ABC अल्मा मैटर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यश भंडारी ने 96.40% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान (टॉपर) प्राप्त किया। 94.40 अंक प्राप्त कर मनस्वी गिरी ने स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मीनाक्षी जोशी 93.60% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि प्राची जोशी 91.60% अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। ABC अल्मा मैटर स्कूल के प्रबंधक डॉ. मदन महर ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है। इस शानदार परिणाम पर स्कूल के पूरे स्टाफ ने खुशी जताई है और सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad Ad