उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतमहादसा

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। राइस मिल व्यवसायी सतीश खुराना का शव पर बरेली रोड पर नाले में मिला है। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि सतीश खुराना घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद वो वापस नहीं लौटे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उसी के आधार पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

जानकारी के अनुसार, सतीश खुराना सुबह रोजाना की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। पहले उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने किच्छा कोतवाली पहुंचे को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी।

Ad Ad

पुलिस और परिजनों सतीश खुराना को ढूंढ ही रहे थे, तभी दोपहर को करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना मिली कि बरेली रोड पर नाले में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। शव की शिनाख्त सतीश खुराना के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सतीश खुराना की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

उनका कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। ऐसे में उनका शव नाले में मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष, गहन और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

किच्छा कोतवाल रवि सैनी ने कहा है कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सतीश खुराना किन परिस्थितियों में नाले तक पहुंचे और घटना से पहले उनके साथ क्या हुआ। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक स्थिति का खुलासा किया जाएगा।

रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, युवक की गई जान

नैनीताल जिले के रामनगर में सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा पीरूमदारा इलाके में वैष्णो ढाबे के पास हुआ. मृतक की पहचान रावेंद्र कुमार (21 वर्ष) पुत्र निवासी प्रतापपुर चांदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रावेंद्र किसी निजी कार्य से रामनगर आया हुआ था। इसी दौरान जब वह रामनगर के पीरूमदारा स्थित वैष्णो ढाबे के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।