जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जेपी वर्मा के निधन पर शोक जताया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम की चम्पावत रोजिन एंड टरपंटाइन फैक्ट्री को स्थापित करने में अहम भूमिका अदा करने वाले व लंबे समय तक प्रबंधक रहे जेपी वर्मा के निधन पर तमाम लोगों ने शोक जताया है। जेपी वर्मा का 78 साल साल की उम्र में शनिवार 24 फरवरी की सुबह निधन हो गया था। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं थी। मिलनसार और सौम्य व्यवहार की खूबी के चलते जेपी वर्मा क्षेत्र में खासे लोकप्रिय थे। उनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फत्र्याल, पूर्व चेयरमैन सुनील साह, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सज्जन वर्मा, भाजपा नेता श्याम नारायण पांडे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर पांडे, एडवोकेट श्याम कार्की, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर साह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, चम्पावत नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, नवल जोशी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, कर्मचारी नेता राकेश वर्मा आदि ने शोक जताया है।