चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया विकास कार्यों का ​औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। गुरुवार 16 अप्रैल को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का आंकलन किया और संबंधितों को उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सभी कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ad Ad

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्यों के कारण कहीं यातायात या आमजन के दैनिक जीवन में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने प्रस्तावित विकास कार्यों के स्थलों का निरीक्षण और सर्वे भी किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं का निर्माण किया जाए तथा ऐसी योजनाएं बनाई जाएं, जिससे नगर के समग्र विकास को गति मिले और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि नगर पालिका परिषद चम्पावत नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में भी विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे नगर के विकास कार्यों में सहयोग करें तथा किसी भी समस्या की जानकारी नगर पालिका को अवश्य दें, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

Ad Ad