चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : एक तारीख, एक घंटा, एक साथ… मल्ली मादली में उतरी नगर पालिका की टीम

ख़बर शेयर करें -

ढाई किलोमीटर सड़क मार्ग की हुई सफाई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के निर्देशन में जुटे अधिकारी-कर्मचारी और पर्यावरण मित्र

चम्पावत। सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को मल्ली मादली क्षेत्र में ‘1 तारीख, 1 घंटा, 1 साथ’ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब ढाई किलोमीटर सड़क मार्ग की सफाई कर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।

Ad Ad

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के निर्देशन में आयोजित अभियान में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्थानीय स्तर पर जनसहयोग भी लिया गया। इस दौरान सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अवर अभियंता आशीष धीमान, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, सभासद दिनेश चंद्र बर्दोला और सभासद नंदन तड़ागी सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र शामिल रहे। सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नगर पालिका परिषद चम्पावत की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। नगर पालिका ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर चम्पावत के निर्माण के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है।