देश विदेशनवीनतम

पत्नी को वीडियो कॉल कर जवान ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटका मिला शव

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी की घटना, पत्नी ने पुलिसकर्मियों को दी सूचना

पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे पड़ोसी देश नेपाल के डडेलधुरा जिले से एक जवान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। नेपाल प्रहरी में सिपाही के पद पर तैनात जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले जवान ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था। वीडियो कॉल के दौरान पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी।

Ad Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतड़ी जिले के सिगास गांवपालिका-3 डुंडै निवासी ठगेंद्र सिंह बोहरा डडेलधुरा में नेपाल प्रहरी में सिपाही के पद पर तैनात थे। बताया गया कि बीते दिन वह अमरगढ़ी नगरपालिका क्षेत्र स्थित ऋषि गधेरे के पास पहुंचे। इसी दौरान जवान ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल के दौरान वह कथित तौर पर फांसी के फंदे पर लटक गया। पति को इस हालत में देखकर पत्नी ने तत्काल अन्य पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम अमरगढ़ी नगरपालिका-5 स्थित ऋषि गधेरे के पास पहुंची और घटनास्थल से जवान का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।