चम्पावत : कर्नाटक अस्पताल के प्रमोद कर्नाटक की पत्नी का निधन हुआ

चम्पावत। नगर के कर्नाटक अस्पताल के स्वामी डॉ. प्रमोद कर्नाटक की पत्नी हेमा कर्नाटक का निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं। 67 वर्षीय हेमा कर्नाटक ने अंतिम सांस देहरादून में ली। उनका अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को हल्द्वानी के रानीबाग घाट में किया गया। जहां उनके रेडियोलॉजिस्ट बेटे डॉक्टर अपूर्व कर्नाटक ने चिता को मुखाग्नि दी। मृदु, व्यवहार कुशल हेमा कर्नाटक के निधन पर स्थानीय नागरिकों के अलावा विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया है। उनके निधन पर नगर के तमाम लोगों ने शोक जताया है।

