उत्तराखण्डचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

स्वाला–धौन के पास भीषण हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी XUV 300, चार लोग सुरक्षित निकाले, एक की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

वाहन में सवार थे पांच लोग, दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल; प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला–धौन के पास रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक एक्सयूवी 300 वाहन अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। राहत एवं बचाव दल ने चार लोगों को खाई से सुरक्षित सड़क तक पहुंचा दिया है, जबकि वाहन से छिटककर खाई में गिरे एक युवक का रेस्क्यू अभियान जारी है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे वाहन संख्या UP 32 MC 7924 स्वाला–धौन के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) से सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। हादसे में आशीष श्रीवास्तव (37), अंशुमान कुशवाहा (25), अमित शुक्ला (32) और विकास गिरी (30) को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। चारों को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं, दुर्घटना के दौरान वाहन से छिटककर खाई में गिरे अजीत कुशवाहा (27) को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर प्रशासन, कोतवाली चम्पावत पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 108 एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Ad