चम्पावत : रेडक्रास ने दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को कंबल बांटे
![](https://champawatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HotelShiva.jpeg)
चम्पावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के दिशा निर्देशन में जिले के नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में भारतीय रेडक्रॉस समिति ने असहाय, विधवा, बुजुर्ग और निर्धन वर्ग के ग्रामीणों को कंबल व अन्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव भारतीय रेडक्रॉस समिति डॉ. श्वेता खर्कवाल, विशिष्ट अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत विजय वर्मा रहे। संचालन कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने किया। कार्यक्रम में समिति के सक्रीय सदस्य राजेन्द्र गड़कोटी, हरीश भट्ट, हरीश पांडेय, रमेश पांडेय ने सहयोग किया।
![](https://champawatkhabar.comwp-content/uploads/WhatsApp-Image-2023-01-28-at-17.03.11-1024x620.jpeg)