चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : एसपी अजय गणपति ने किया बंद राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, मरोड़ाखान के समीप ध्वस्त हुए एनएच को भी देखा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में लगातार हुई भारी बारिश की वजह से बन्द सड़क मार्गों को खुलवाए जाने के क्रम में आज एसपी अजय गणपति ने थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत मरोड़ाखान में ध्वस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बनाए जाने को लेकर लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत एमजे होटल – रायकोट कुंवर – मरोड़खान मार्ग का तथा बाराकोट- छमनिया- लोहाघाट मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना लोहाघाट के एसएसआई चेतन रावत को राष्ट्रीय राजमार्ग खुलवाने के कार्य में तेजी लाए जाने तथा मरोड़ाखान क्षेत्र में यातायात सुचारू होने तक उक्त वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से यातायात व्यवस्था को संचालित किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया।

Ad Ad
Ad Ad