चम्पावत : एसपी ने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर सजाए सफलता के सितारे
चम्पावत। बुधवार 15 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव एवं क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह चम्पावत द्वारा जनपद में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक (एम) से उपनिरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत शंकर दत्त जोशी को बधाई दी गई। एसपी व सीओ ने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें उ0नि0एम0 पद के अलंकरण से अलंकृत किया। एसपी ने पदोन्नति प्राप्त करने पर शंकर दत्त जोशी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल और सुखद भविष्य की कामना की।

