चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत : तेज आंधी-तूफान से पाटी में बड़ा नुकसान: रसोई और गौशाला पर गिरा पेड़

ख़बर शेयर करें -

पाटी/चम्पावत। नगर पंचायत पाटी के पूनकोट वार्ड में अचानक आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक बड़ा पेड़ सीधे परिवार की रसोई और गौशाला पर गिर गया, जिससे दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार रविवार रात में तेज आंधी तूफान से पुराना भारी भरकम पेड़ मोहन राम की गौशाला और रसोई में गिर गया। उस समय परिवार के दो सदस्य अंदर थे जो बाल बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया घटना के बाद से परिवार सदमे में है। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया। स्थानीय जनप्रतिनिधि दिनेश मेहता, शिवराज राम ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें और सामान्य जीवन में लौट सकें।

Ad Ad

जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Ad Ad