चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को चम्पावत में, एमआरआई सेवा का शुभारंभ और कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन, सिटी सेंटर का होगा भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 29 जून 2026 को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिला अस्पताल में एमआरआई सेवा का शुभारंभ करेंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रातः 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड, चम्पावत पहुंचेगा। यहां से वह सीधे 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे, जहां एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे और आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 10:15 बजे एमआरआई सेंटर से बस अड्डा चम्पावत के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही सिटी सेंटर का भूमि पूजन तथा बहुप्रतीक्षित कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे।

Ad Ad

निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे बस अड्डा चम्पावत से एसएसबी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वह हेलीकॉप्टर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।