खेलचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 70 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-18 तथा ओपन वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में जिलेभर से लगभग 70 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाठनी तथा विशिष्ट अतिथि जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव हर्ष और कोषाध्यक्ष धनंजय ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

Ad Ad

अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में प्रीती जोशी प्रथम, इशिता बोहरा द्वितीय तथा हर्षिता तृतीय रहीं। ट्रायथलॉन-बी में शिल्पी राणा ने पहला, अक्षया दुबे ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलॉन-सी में सीमा प्रथम, दिया द्वितीय तथा नैना तृतीय स्थान पर रहीं। किड्स जैवलिन बालिका वर्ग में महक ने प्रथम, सिंपी ने द्वितीय तथा जीविका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में सिद्धार्थ प्रथम, गौतम द्वितीय और कुश तृतीय रहे। ट्रायथलॉन-बी में आर्यन मेहरा ने पहला, मयंक कुमार ने दूसरा तथा अखिल सिंह महर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलॉन-सी में मोहित सिंह प्रथम, ऋतिक अधिकारी द्वितीय और आरुष अधिकारी तृतीय रहे। किड्स जैवलिन बालक वर्ग में मोहित सिंह ने प्रथम, सिद्धार्थ सिंह ने द्वितीय तथा आरुष अधिकारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिक्स 4×100 मीटर रिले में सिद्धार्थ, आर्यन, अक्षया और सिंपी की टीम विजेता रही।

अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर बालक दौड़ में संजय सिंह प्रथम, आयुष तड़ागी द्वितीय तथा शोभित तिवारी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में भी संजय सिंह ने पहला, आयुष तड़ागी ने दूसरा और शोभित तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में सरिता प्रथम, रोशनी द्वितीय और प्रगति तृतीय रहीं।

एक किलोमीटर दौड़ में शिवा कुमार ने प्रथम, अंश निषाद ने द्वितीय तथा राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप बालिका वर्ग में गहना प्रथम, प्रीति द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शिवा ने पहला, युगल ने दूसरा तथा कृष्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ओपन वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह प्रथम, राजीव द्वितीय तथा नितिन तृतीय रहे। वहीं मिक्स 4×100 मीटर रिले में शोभित, दीपिका, सरिता और अखिल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। संजय, सीमा, वंशिका और अंशुल की टीम दूसरे तथा युगल, प्रीति, महक और प्रज्वल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का सफल संचालन स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में बबीता शर्मा, नेहा, मोहन राणा, आकाशदीप, नरेंद्र, अंकिता बोहरा, भावना, प्रीति और रवीना सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।