जनपद चम्पावतराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कल टनकपुर में, जगबूढ़ा पुल से टनकपुर तक निकलेगा रोड शो, सीएम कर सकते हैं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल एक सितंबर को टनकपुर दौरे पर आ रहे हैं। जिसके लिए प्रशासन व पार्टी के स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के तहत सीएम धामी जगबूढ़ा पुल से टनकपुर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने संबंधित संगठनों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें नगर क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से नगर क्षेत्र में होर्डिंग व पोस्टर लगाए जाने के साथ तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। सीएम धामी रोड शो के बाद गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। माना जा रहा है कि वे चम्पावत विधानसभा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में जनसभा संबोधित करेंगे। उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोड शो की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।

Ad Ad