चम्पावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत
चम्पावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए चम्पावत पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एसएसबी हेलीपेड पर उतरने के बाद जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, रोहित बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, सुंदर सिंह बोहरा, कैलाश अधिकारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस विभाग द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और हेलीपेड परिसर में प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विभिन्न विकास योजनाओं, जनसभाओं एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।




