Tuesday, July 14, 2026
उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

विपक्षी एकता पर सीएम धामी का रिएक्शन आया, कहा- गठबंधन नहीं ये ठगबंधन है

ख़बर शेयर करें -

केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। पटना में आज हो रही विपक्ष की बैठक को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं को जुगनू करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूरज कहा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि …
मिलकर बैठे हैं, महफ़िल में जुगनू सारे, ऐलान ये है कि सूरज को हटाया जाए।

महागठबंधन में जितनी पार्टियां हैं उतने ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार भी हैं। परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबा यह ‘गठबंधन‘ नहीं ‘ठगबंधन‘ है जिनका एक दूसरे को बचाने के लिए देवतुल्य जनता को ठगने का प्रयास एक बार फिर विफल होगा।

Ad Ad