नवीनतम

केदारनाथ पुनर्निर्माण के नायक कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, प्रदेश प्रभारी ने दिलाई सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। साथ ही पार्टी अपने समीकरण फिट करने में जुटी है। इसी क्रम में कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल सियासी मैदान में उतर गए हैं। कर्नल कोठियाल की लंबे समय से आम आदमी पार्टी से बातचीत चल रही थी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। आम आदमी पार्टी ने अजय कोठियाल को पार्टी में शामिल कर बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आप की ओर से कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में प्रमुख चेहरे की तरह पेश करने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक कर्नल कोठियाल की सैन्य पृष्ठभूमि का भी पार्टी भरपूर उपयोग करने की तैयारी में है। आप का यह अभियान अब कांग्रेस और भाजपा को परेशान कर सकता है। कर्नल अजय कोठियाल प्रदेश में जाना-पहचाना नाम हैं। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के मुखिया भी रह चुके हैं।

कर्नल कोठियाल की पृष्ठभूमि
नाम – सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म – गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास – बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि – 26 फरवरी, 1968
शिक्षा – सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां – दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड