नवीनतमनैनीतालराजनीति

नितिन नवीन पर राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस ने हल्द्वानी में फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत एवं अमर्यादित टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरोला एवं प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और जनसमस्याओं जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय भाजपा विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही है। महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक एवं महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने भी भाजपा नेताओं से महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य, रेनू तोमर, भगवती बिष्ट, मंजू दानू, दीप पाठक, किरण माहरा, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, मनोज भट्ट, देवेंद्र चूनौतिया, प्रदीप नेगी, रंजीत डसीला, खीम सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार, बबलू बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी और दीपक दानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस जनहित, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

Ad Ad