चम्पावत : स्थगित बैडमिंटन चयन ट्रायल अब 14 सितंबर को गोरल चौड़ मैदान में होगा आयोजित
चम्पावत। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत सांसद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए 07 सितंबर को चम्पावत विधानसभा के पंजीकृत खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल अत्यधिक बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए थे। जिला प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अब सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु बैडमिंटन ट्रायल आगामी 14 सितंबर 2026 को गोरल चौड़ मैदान में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर गोरल चौड़ मैदान में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। खिलाड़ियों का अंतिम चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा।

