चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

किच्छा विधायक से मारपीट के विरोध में चम्पावत में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चम्पावत मोटर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला लोकतांत्रिक मर्यादाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन असहमति का समाधान हिंसा अथवा दुर्व्यवहार के जरिए नहीं किया जाना चाहिए।

Ad Ad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष को राजनीतिक विरोध के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शन में निर्मला गहतोड़ी, उमेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह महर, नानू बोहरा, दीपक सिंह रंसवाल, कमल सिंह रंसवाल, सोनू भट्ट, वन शर्मा, शंकर सिंह मेहरा, करण कुमार तमता, संजय सिंह कुंवर, नीरज कालाकोटी, नीरज पांडे, मुकेश भट्ट, नवीन गोस्वामी, रणजीत सिंह अधिकारी, आशीष सिंह बिष्ट, कमल पाल सिंह, मनीष सिंह गहतोड़ी, सचिन सिंह मेहरा और जीवन सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।