चंपावतटनकपुरनवीनतम

107.35 करोड़ से बदलेगा टनकपुर के शारदा घाट का स्वरूप, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

ख़बर शेयर करें -

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं, स्थानीय कारोबार और रोजगार को भी मिलेगा लाभ

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर के शारदा घाट को जल्द ही नया और आकर्षक स्वरूप मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत शारदा घाट के पुनर्विकास के लिए 107.35 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Ad Ad

शारदा घाट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण पड़ाव है। ऐसे में घाट के पुनर्विकास से यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिलने के साथ टनकपुर की धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत शारदा घाट को सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिए जाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को विकसित किया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना से टनकपुर की पहचान धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होगी। परियोजना का लाभ स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को भी मिलेगा।