बरेली ब्रेकिंग # अमृत विचार के संचालनकर्ता पर हुआ जानलेवा हमला
ADVERTISEMENTS



बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली के डायरेक्टर एवं अमृत विचार बरेली अखबार के संचालनकर्ता डा.केशव अग्रवाल पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई हैं। बताया जा रहा है कि डा.अग्रवाल के जबड़े में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डा.अग्रवाल पर गोली चलने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।


